शहर के वार्ड 12 में चोरों ने जनरल आइटम की दुकान को अपना निशाना बनाया और हजारों रुपये का सामान व नकदी लेकर चंपत हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद सिटी थाना की पुलिस ने मौके पर जाकर घटना के संबंध में छानबीन शुरू कर दी है।
शहर के पारलीवंड क्षेत्र में पड़ने मठ मंदिर के पास स्थित वीरेंद्र कुमार की दुकान है। जिसेेेेेेे वह शुक्रवार की शाम बंद करके घर चला गया था। अगली सुबह जब वह दुकान खोलने के लिए पहुंचे, तो देखा कि दुकान के पीछे लगा दरवाजा टूटा है। इसके साथ ही अंदर पड़ा सामान भी बिखरा है। इससे दुकान में चोरी होने का अंदेशा हुआ। इसकी सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने सबूत जुटाए और दुकानदार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। उधर, स्थानीय लोगों ने छानबीन करने पहुंची पुलिस के समक्ष चोरी की घटना के लिए वार्ड में देर रात तक बिना किसी कारण घूमने वालों पर शक जताया। उन्होंने कहा कि पुलिस अगर रात के समय गश्त करे, तो चोरी की वारदातें रुक सकती हैं।