फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सेंधमारी कर दुकान में घुसे चोर, नकदी और सामान पर किया हाथ साफ

विज्ञापन
दुकान की दीवार में लगी सेंध देखते हुए दुकानदार। संवाद
विज्ञापन
- जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर हटली मोड़ पुलिस चौकी के पास वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर हटली मोड़ पुलिस चौकी के समीप चोरों ने मनियारी की एक दुकान को निशाना बनाया है। चोर सेंधमारी कर अंदर घुसे और हजारों की नकदी सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया।
चोरी की घटना के संबंध में दुकानदार असदुल्ला ने बताया कि सोमवार की रात को करीब नौ बजे के बाद वह अपनी दुकान को बंद करके गए थे। सोमवार की सुबह जब उन्होंने रोज की तरह दुकान का शटर खोला तो अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि दुकान की पिछली तरफ दीवार तोड़ भीतर घुसे चोर गल्ले में रखी करीब पांच हजार की नकदी के साथ कई अन्य महंगी आइटमें अपने साथ ले गए हैं।
विज्ञापन

इसमें दुकान के भीतर रखा पीतल और तांबे के बर्तनों के अलावा इलेक्ट्रॉनिक सामान शामिल है जिसकी कीमत करीब 35 हजार रुपये के आसपास है। चोरी की इस घटना की सूचना उन्हाेंने पुलिस को दी है। पुलिस ने मौके पर आकर घटनास्थल का मुआयना किया है। उम्मीद है कि पुलिस जल्द चोरों तक पहुंचेगी और उनके सामान की बरामदगी संभव हो पाएगी।

चौकी से 200 मीटरी की दूरी पर वारदात
हटली मोड़ पुलिस चौकी से मात्र दो सौ मीटर की दूरी पर हुई इस वारदात ने जहां पुलिस के सुरक्षा इंतजाम की पोल खोल दी है। वहीं, लोगों का कहना है कि अगर इसी तरह से चोरी की घटनाएं बढ़ती रहीं तो आने वाले दिनों में लोगों का एक दिन के लिए अपने घर से निकल पाना मुश्किल हो जाएगा। लोगों का कहना है कि पहले भी इस इलाके में पार्क होने वाले वाहनों की बैटरियां और टायरों की चोरियां हो चुकी हैं। अब सेंधमारी की घटना से साफ हो गया है कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वालों के हौंसले बुलंद हैं और उन्हें पुलिस का कोई खौफ नहीं है।
विज्ञापन

हाल फिलहाल में हुई कई वारदातें

आपको बता दें कि हाल-फिलहाल के दिनों में राजबाग पुलिस थाना के पास एक लूट का मामला हो चुका है। जबकि इसके साथ छन्न अरोड़ियों में भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम को लूटने के प्रयास हुआ था। इसके अलावा कठुआ शहर के शिवानगर दो बंद पड़े मकानों में हुई चोरी की घटनाएं, वार्ड 13 में दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़ चोरी की घटनाओं सहित कई अन्य इस तरह के मामलों में अभी तक पुलिस चोरों तक नही पहुंच पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें