फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बंद पड़े एक और घर को चोरों ने बनाया निशाना

विज्ञापन
शहर में हुई चोरी के बाद मौके पर पहुंचा एक व्य​क्ति जानकारी देते हुए। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



कठुआ। शहर में बंद पड़े घरों को चोर लगातार निशाना बना रहे हैं। चोरों ने एक बार शिवा नगर में बंद पड़े मकान को निशाना बनाया है। चोर अपने साथ क्या-क्या ले गए, इसकी कोई जानकारी नहीं है लेकिन लगातार होने वाली चोरियों ने मोहल्ले के लोग अपनी सुरक्षा के प्रति चिंतित हैं।
चोरी की वारदात के बारे में पड़ोसी रमेश किचलू ने बताया कि उनके पड़ोस के घर में विद्या सागर, बब्लू पंडित और राजकुमार योगी के तीन परिवार रहते हैं। जो अपनी बहन के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए मंगलवार की शाम से जम्मू गए हुए हैं। वीरवार की शाम को उनकी पत्नी ने पड़ोसी के घर में अंधेरा देखा तो वह लाइट जलाने के लिए आई, जिसका स्विच बाहर ही था। लेकिन वहां आने पर उसने देखा कि घर का मुख्य दरवाजा खुला पड़ा है। इतने में और पड़ोसी आ गए। जिन्होंने अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर में अलमारियां खुली पड़ी थी। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को घटना की जानकारी दी गई है, जो जम्मू से चल चुके हैं। उनके आने के बाद ही नुकसान का सही पता चल पाएगा। लोगों का कहना है कि अभी तीन दिन पहले भी उनके वार्ड में एक ऐसे ही बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया था। बता दें कि बुधवार को वार्ड 13 तारानगर में भी चोरों ने एक वारदात को अंजाम दिया था। चोर घर में रखे सोने के गहने अपने साथ ले गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें