फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: गोविंदसर में पांच घरों को एक ही रात में चोरों ने बनाया निशाना

विज्ञापन
गोविंदसर में चोरी करते रंगे हाथों पकड़े गए आरोपी को लोगों ने पुलिस के हवाले किया
विज्ञापन
- ग्रामीणों ने एक चोर को दबोचा, पुलिस को सौंपा, दो चोर फरार होने में कामयाब रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। रेलवे स्टेशन से लगते गोविंदसर गांव में एक ही रात में चोरों ने पांच घरों को निशाना बनाया। ग्रामीणों की सक्रियता के चलते एक चोर को मौके पर ही दबोच लिया गया, जबकि दो अन्य फरार होने में कामयाब रहे। पकड़े गए चोर को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं, पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

पहली चोरी बीती शनिवार की देर शाम रेलवे स्टेशन कठुआ से लगते एक सुनसान घर में अंजाम दी गई। घर के मुखिया ओमकार शर्मा ने बताया कि चोरी के वक्त घर का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। वे सभी इलाज के सिलसिले में चंडीगढ़ गए हुए थे। सुबह जैसे ही पड़ोसियों से पता चला तो उनके घर में सारा सामान बिखरा हुआ है तो उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी है। हालांकि उन्होंने बताया कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

इसके बाद बाद चोरों ने शनिवार को आधी रात को लगभग आठ सौ मीटर दूर गोविंदसर-बी पंचायत के वार्ड दो में भूषण कुमार के घर में चोरी को अंजाम दिया गया। चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर घर के अंदर रखे सामान पर हाथ साफ कर दिया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि चोरी में महिलाओं की पहने वाली पाजेब सहित कुछ पर्स में पड़े रुपये और अन्य सामान था जो चोर ले गए।
इसके बाद चोरों ने साथ लगते अश्वनी कुमार और बोध राज शर्मा के घरों को भी निशाना बनाया। लेकिन गनीमत यह रही कि वहां चोरों को कोई खास सामान नहीं मिला। वहां से निकल कर उन्होंने 200 मीटर की दूरी पर स्थित प्रीतम दास के घर में रात के तीन बजे घुसे। जैसे ही तीन चोरों ने घर की दीवार को फांदकर अंदर घूसे और घर में लगे ताला तोड़कर कर कमरे में रखे ट्रंकों को बाहर निकाल रहे थे तो एक पड़ोसी ने उन्हें देख लिया। पड़ोसी ने बिना शोर मचाए फोन से आसपास के पड़ोसियों को सूचित किया। जिसके बाद ग्रामीणों ने सक्रियता दिखाते हुए एक चोर को तो चोरी के सामान के साथ ही दबोच लिया। वहीं, अन्य दो आरोपी मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने काबू किए चोर को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन



पहले भी चोर दे चुके हैं वारदातों को अंजाम

गत वर्ष 24 जुलाई को चोरों ने सुभाष चंद्र के घर से 25 तोले सोने के गहनों पर हाथ साफ कर दिया था। इसी रात चोरों ने नजदीक के एक अन्य घर को भी निशाना बनाया था। जिसमें से एक सोने की चेन सहित कुछ हजार की नकदी लेकर फरार हो गए थे। गत शुक्रवार की शाम छह बजे चोर रमन शर्मा के घर में घुसकर अलमारी में रखी 18 हजार की नकदी लेकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें