फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: चन्नग्रां में शटर तोड़कर किराना की दुकान से चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से सटे चन्नग्रां गांव में चोरों ने रविवार की रात किराना की दुकान का शटर तोड़कर 35 हजार नकदी सहित किराना सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी करते समय उनकी तस्वीरे दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किराना दुकान के मालिक तिलक कुमार ने बताया कि चोरी रविवार की देर रात को की गई। इसमें चोर रॉड से दुकान का शटर तोड़कर भीतर घुसे। इसके बाद दुकान की गुल्लक में पड़े 35 हजार की नकदी के साथ साथ ड्राई फ्रूट और देसी घी की पेटियां उठा ले गए।
उन्होंने बताया कि सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो शटर टूटा मिला। ताले भी पास में पड़े थे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौका मुआयना कर सीसीटीवी की फुटेज भी साथ ले गई। दुकान मालिक ने बताया कि उसकी दुकान चन्नग्रां-शेरपुर मार्ग पर है, जहां रात भर लोगों की आवाजाही रहती है, लेकिन इसके बावजूद भी चोरों दुस्साहसपूर्ण चोरी की।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि लोग पहले ही प्राकृतिक आपदा से दुखी हैं और ऐसे में चोरी की वारदात और भी दुखद है। लोगों का कहना है कि पहले भी इलाके में इस तरह की चोरी हो चुकी है। पुलिस को इलाके में नियमित गश्त लगानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें