हीरानगर के पक्का कोठा गांव में हुई वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। हीरानगर के पक्का कोठा गांव में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर घर के ताले तोड़कर अंदर घुसे और वहां से लाइसेंसी 12 बोर राइफल तथा करीब 4 हजार रुपये की नकदी चोरी कर भाग गए।
जानकारी के अनुसार, यह मकान पवन कुमार निवासी प्रंगोली, पक्का कोठा का है। परिवार के सदस्य इन दिनों कठुआ में रह रहे थे, जिसके चलते मकान बंद पड़ा था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही हीरानगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के क्षेत्रों से भी जानकारी जुटा रही है। थाना प्रभारी हीरानगर अमित सांगड़ा ने बताया कि पक्का कोठा क्षेत्र में बंद मकान में चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।