फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: महिला के गले से चेन छीनकर उचक्का फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के शास्त्री नगर इलाके में एक स्कूटी सवार ने महिला के गले से चेन छिनैती का मामला सामने आया है। स्नैचर की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित महिला सुनीता ने बताया कि वह शाम को बच्चे को ट्यूशन से लेने के लिए स्कूटी से जा रही थी। पीछे से एक स्कूटी सवार युवक बताता है कि आपका दुपट्टा स्कूटी में फंस गया है। जैसे ही महिला दुपट्टे को देखती है इतने में स्नैचर महिला के गले से दो तोला सोने की चेन लेकर फरार हो जाता है। इसकी सूचना पुलिस चौकी हटली में दे दी गई है। पुलिसकर्मियों ने स्नैचर की सीसीटीवी से फुटेज लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें