फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: प्रदर्शनी में हायर सेकेंडरी स्कूल महानपुर की टीम ने मारी बाजी

Sun, 04 May 2025 01:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
सरकारी मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशा विरोधी जागरूकता सेमिनार का - फोटो : kathua
विज्ञापन
राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल महानपुर में 52वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन
विज्ञापन

कठुआ। राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल महानपुर में 52वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस जोनल स्तर के प्रदर्शनी में विभिन्न हायर सेकेंडरी और हाई स्कूलों के दर्जनों विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस बार की बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी राष्ट्रीय विषय टिकाऊ भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी विषय पर आधारित है।
विज्ञापन

शनिवार को महानपुर में आयोजित वैज्ञानिक बाल प्रदर्शनी प्रतियोगिता में छह विषय पर प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें भोजन, स्वास्थ्य और स्वच्छता, परिवहन और संचार, आपदा प्रबंधन, गणितीय मॉडलिंग और कम्प्यूटेशनल सोच, अपशिष्ट प्रबंधन और संसाधन प्रबंधन मुख्य रूप से शामिल था। इस प्रतियोगिता में राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल महानपुर ने पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, हायर सेकेंडरी स्कूल माड़ा पट्टी और ब्रह्म ऋषि बावरा स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है, जबकि हायर सेकेंडरी स्कूल मानू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। जोनल स्तर की प्रदर्शनी प्रतियोगिता में राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल महानपुर, प्लासी, धार महानपुर और माड़ापट्टी के अलावा हाई स्कूल मानू, अठियाल्ता, नगरोटा प्रेहता, आदर्श विद्या निकेतन स्कूल, न्यूलाइट पब्लिक स्कूल और ब्रह्म ऋषि बावरा अनंत विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें