फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने भरी हुंकार, 21 को भूख हड़ताल

Thu, 16 Oct 2014 01:17 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कठुअा
विज्ञापन
विज्ञापन
यूनाइटेड स्कूल टीचर्स एसोसिएशन ने बुधवार को बैठक का आयोजन किया। बैठक में एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष हरि सिंह ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार शिक्षकों की लांबित मांगों को पूरा करने में विफल रही है।
विज्ञापन


उन्हाेंने बताया कि 21 अक्तूबर को  शिक्षक  निर्देशक कार्यालय जम्मू में सामूहिक भूख हड़ताल कर राज्य व केंद्र सरकार के विरुद्ध रोष प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी के कारण शिक्षकों को कई महीनों से वेतन नहीं मिल रहा है और तो और अकेले कठुआ जिले में स्कूली शिक्षकों के 1000 पद रिक्त पढ़े हैं।

उन्होंने कहा कि वेतन और स्कूलों में टीचर न होने के कारण विद्यार्थी और शिक्षक दोनों का सरकार द्वारा शोषण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि शिक्षकों को वेतन न देकर संपूर्ण शिक्षा विभाग को कारपोरेट घरानों के हाथों की कठपुतली बनाना चाहती है जो वे नहीं होने देंगे।

शिक्षकों ने मांग करते की कि सरकार तबादला में पूर्ण पारदर्शिता लाई जाए, पिक एंड चूज की पालिसी को बंद की जाए, रमसा, एसएसए आदि से जुड़े सभी शिक्षकों का वेतन दिया जाए, पिछले एक साल में हुए तबादलों की निष्पक्ष जांच की जाए।
विज्ञापन


शिक्षकों ने चेतावनी दी कि जब तक सरकार मांगों को पूरा नहीं करती उनका आंदोलन जारी रहेगा और इसी संदर्भ में 21 अक्तूबर को शिक्षक निदेशक कार्यालय जम्मू में सामूहिक भूख हड़ताल कर रोष-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर हंस राज शास्त्री, सुखदेव सिंह, सुदेश कुमार, अशोक कुमार, किशोरी लाल सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें