रविवार शाम के बाद सोमवार को भी बारिश होने से कस्बे में सर्दी बढ़ गई है। उधर पहाड़ी इलाकों में दूसरे दिन भी जोरदार बारिश के बाद घना कोहरा छाया हुआ है, इसने कंपकपी छुड़ा दी।
पहाड़ी पंचायत पिक्कड़ के सरपंच जरनैल सिंह ने बताया कि दोपहर बाद एक घंटे तक जोरदार बारिश होने से सर्दी एकाएक बढ़ गई इससे रोजमर्रा की जीवनशैली में भी बदलाव आया है।
कठुआ से प्राप्त समाचार के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। बसोहली में हुई बारिश के कारण कठुआ के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
कल के अधिकतम तापमान में जहां एक डिग्री की गिरावट के साथ अधिकतम पारा 31 डिग्री का रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान तीन डिग्री गिरकर 15 डिग्री हो गया।
क्षेत्र में तापमान की इस गिरावट के साथ ही सर्दी का अहसास भी बढ़ गया है। लोगों ने शाम को और तड़के सुबह गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिया है।