फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: स्कूल में चहारदीवारी भी नहीं, स्कूल की एक दिशा में बहता है बरसाती नाला

Sun, 17 Aug 2025 02:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
न चाहरदीवारी, न पानी की सुविधा मिडिल स्कूल लोअर जगतपुर बारिश में रास्ता न होने के कारण हो जाता - फोटो : कोच
विज्ञापन
कठुआ। आने वाली पीढ़ी के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए बनाए गए लखनपुर जोन के प्राइमरी स्कूल अपर जगतपुर में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा के इंजताम नहीं हैं। 100 के करीब विद्यार्थियों वाले इस स्कूल में बेहतर कक्षाओं के साथ किचन शेड, पीने के पानी और शौचायल जैसी सभी सुविधाएं मौजूद हैं। लेकिन स्कूल में न तो चहारदीवारी है और न ही स्कूल के पास से गुजर रहे बरसाती नाले के पार करने के लिए कोई पुली की व्यवस्था है। जिससे वहां पढ़ने वाले बच्चों के लिए खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

स्थानीय योगराज के अनुसार बरसात के समय में स्कूल के अक्सर बंद होने का संकट बना रहता है। क्योंकि करीब एक दशक से ज्यादा पुराने स्कूल में इसके लिए इंतजाम नही किए गए है। ऐसे हालात में लोग अपने बच्चों को स्कूल न भेजना ही बेहतर समझते है। क्योंकि स्कूल की एक दिशा में बरसाती नाला बहता रहता है, वहीं, अन्य तीन दिशाओं में धान के खेत हैं, जहां भी घुटनों तक पानी भरा रहता है।
वहीं, पूर्व पंच राधा राजपूत ने बताया कि स्कूल पहुंचने के लिए बच्चों को वहां गुजरने वाले बरसाती नाले को पार करना पड़ता है, जहां हल्की सी भी बारिश के बाद बहाव इतना तेज हो जाता है कि बच्चों का नाले को पार कर पाना असंभव हो जाता है। ऐसे हालात में सुबह बारिश होने पर बच्चे स्कूल नही पहुंच पाते और अगर छु़ट्टी से पहले बारिश हो जाए तो उनका घर पहुंच पाना संभव नही है।
विज्ञापन

उन्होंने स्कूल की सुरक्षा दीवार बनाने के साथ नाले पर पुली का इंतजाम किए जाने की मांग की, ताकि स्कूल में बच्चों के आने व जाने का इंतजाम हो पाए। इसके अलावा परिसर में भी उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
स्कूल में इमारत से जुड़ी समस्याएं संज्ञान में हैं। इसके लिए स्कूलों के मुख्य अध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह इसे लिखित रूप में उनके कार्यालय में पहुंचाए। ताकि इसे विभाग के कार्ययोजना का हिस्सा बनाया जा सके।
विज्ञापन

मंगल सिंह, प्रभारी जोनल शिक्षा अधिकारी, लखनपुर जोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें