फिंतर चौक की सड़क किनारे बनाई गई नाली में भरा मालवा। स्रोत : जागरूक पाठक
वाहन चालकों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना
बिलावर। बरसात के मौसम में फिंतर चौक के पास बनाई गई सड़क क्षतिग्रस्त होने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चेतन चन्याल, रविकांत वर्मा, अंकित शर्मा, अश्विनी शर्मा और विजय कुमार ने बताया कि सड़क किनारे पानी की निकासी के लिए बनाई गई नालियों में मलबा और प्लास्टिक भर गया है।
पानी की निकासी न होने के कारण बारिश का पानी सड़क से होकर बहता है जिसकी वजह से चौक के आसपास ज्यादातर सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। लोगों ने कहा कि हर दिन इस व्यस्त चौक पर अलग-अलग इलाकों के वाहन कई हजारों की संख्या में दौड़ते हैं और सड़क के किनारे लगभग एक-एक फीट गहरे गड्ढे बन गए हैं। इस कारण वाहन चालकों और पैदल आवागमन करने वालों को परेशान होना पड़ रहा है। लोगों ने सड़क किनारे बनाई गई नालियों की साफ-सफाई करवाने की मांग की है।