फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: दिन में 50 बार बंद होता है रेलवे फाटक

Thu, 17 Jul 2025 01:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
लोगेट मोड़ फाटक से ट्रेन गुजरने के बाद अपने गंत्वय की ओर जाते लोग। संवाद
विज्ञापन
रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक बंद रहने से पांच पंचायतों के लोग हो रहे परेशान, फ्लाईओवर बनाने की मांग
विज्ञापन

कठुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे लोगेट-सहार मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर बनाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि रेलवे क्रॉसिंग पर दिन में ज्यादातर रेल फाटक बंद रहने से जाम लग रहा है।
साथ ही लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतें आ रही हैं। इसके अलावा कॉलेज विद्यार्थी भी समय पर स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं। लोगों ने बताया कि यह पांच पंचायतों लोगेट, सहार, उत्तरी, कठेरा और भोड़ा को राजमार्ग से जोड़ने का एकमात्र रास्ता है। इसी मार्ग पर दो औद्योगिक क्षेत्र लोगेट और सहार में औद्योगिक इकाइयां भी हैं।
विज्ञापन

इस समस्या को लेकर कई बार विधायक से लेकर मंत्री और जिला प्रशासन से जनता दरबार में मांग उठा चुके हैं। राज्य स्तरीय उच्च अधिकारियों के संज्ञान में ला चुके है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है।

लोगों की समस्या का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दिन के समय 50 से अधिक रेल गाड़ियां हर रोज निकलती हैं और पचास बार फाटक बंद रहता है। हर बार फाटक 20 से 25 मिनट बंद रहता है।
- राजा राम सिंह, पूर्व सरपंच लोगेट

लोगों को उम्मीद थी कि यहां पर अंडरपास बनने से यातायात जाम से निजात मिलेगी। मगर क्रॉसिंग के साथ नहर होने के चलते अंडरपास बनाने पर रेलवे ने रोक लगा दी।
- विजय सिंह जसरोटिया, वरिष्ठ नागरिक

दिन में फाटक बंद रहने से कई बार यात्री वाहन जाम में फंस जाते हंै। जाम इतना भयंकर होता है कि वहां से निकलने में घंटों लग जाते हैं। कई बार मरीज समय पर अस्पताल भी नहीं पहुंच पाते हैं। यहां फ्लाईओवर का निर्माण करना चाहिए।
विज्ञापन

- अश्विनी कुमार, पूर्व पंच लोगेट पंचायत

लोगेट-सहार मार्ग पर फ्लाईओवर निर्माण की मांग की जा रही है। इन पांच पंचायतों की 50 हजार की आबादी लगातार फाटक बंद रहने से प्रभावित हो रही है, लेकिन रेलवे निर्माण नहीं कर रहा है।
- राजकुमार, पूर्व सरपंच सहार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें