बिलावर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आरोपी ड्रग तस्कर जावेद अख्तर की संपत्ति को जब्त किया है। ढेर गांव में लगभग 12 लाख 26 हजार की कीमत के एक पक्के मकान को अस्थाई रूप से जब्त किया गया है। तस्करी और विदेशी मुद्रा का हेरफेर करने वाले अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस स्टेशन में चार मामले दर्ज हैं। यह कार्रवाई एसपी ऑपरेशंस आमिर इकबाल, एसडीपीओ बिलावर नीरज पडियार और थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जहीर मुश्ताक की देखरेख में की गई।