फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: किशनपुर प्रीमियर लीग सीजन 3 क्रिकेट प्रतियोगिता 20 से

Thu, 18 Dec 2025 01:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। उपमंडल मुख्यालय से सटे किशनपुर गांव में 20 दिसंबर को किशनपुर प्रीमियर लीग सीजन 3 क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत होगी। आयोजक संजीत सिंह, रिकी, इंद्रजीत खजूरिया, मोहित सपोलिया, बबल शर्मा, विवेक खजूरिया, सुमित सपोलिया और सुशांत महाजन ने बताया कि इस साल किशनपुर गांव में आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता में अलग-अलग इलाकों की 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रतियोगिता के फाइनल में विजेता और उपविजेता रहने वाली टीमों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं, प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज, गेंदबाज और क्षेत्ररक्षक को भी नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें