कठुआ शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने शुरू किया तारकोल बिछाने का क
शहर को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने बरसात से पहले शुरू की मुहिम
कठुआ। बरसात से पहले शहर को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने मुहिम शुरू कर दी है। बुधवार को शहर के शहीदी चौक से लेकर जिला उपायुक्त कार्यालय तक सभी गड्ढों पर तारकोल बिछाने का कार्य शुरू कर दिया है। इसके चलते यातायात को एकतरफा कर दिया है।
बता दें कि लोक निर्माण विभाग तारकोल बिछाने का कार्य 6 बजे के करीब शुरू किए गए हैं, जो देर रात तक जारी रहेगा। दरअसल बीते साल शहर में तारकोल बिछाने के लिए सरकार की ओर राशि उपलब्ध करवाई गई थी। लेकिन किन्हीं कारणों से इस मार्ग पर तारकोल नहीं बिछाया गए था। जिसके चलते जिला उपायुक्त कार्यालय से लेकर शहीदी चौक तक कई जगहों पर सड़क खस्ताहाल हो गई थी और बड़े-बड़े गड्ढें बन गए थे। जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। पिछले साल के शेष कार्य को पूरा करवाने के लिए आज तारकोल बिछाना शुरू हुआ है।
तारकोल बिछाने का कार्य सिर्फ आज रात तक ही चलाया जाएगा। इसके तहत शहीदी चौक से लेकर नहर तक कॉलेज मार्ग पर सभी गड्ढों को भरवाकर वहां पर तारकोल बिछाकर यातायात को सुचारु बनाए जाने की योजना है। आने वाले दिनों में अन्य सड़कों पर भी तारकोल बिछाया जाएगा। इसके लिए सरकार से साढ़े चार करोड़ की राशि उपलब्ध हो चुकी है। शहर और आसपास की 22 सड़कों पर मरम्मत कार्य सहित तारकोल बिछाना प्रस्तावित है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
- अरविंद कुमार, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग