फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ और राजोरी में हुआ ओपनिंग मैच

Fri, 07 Oct 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुअा
विज्ञापन
क्रिकेट - फोटो : getty
विज्ञापन
युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा वीरवार को संभाग स्तर की सुपर सेवन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। इसमें विभिन्न जिलों से आई अंडर-19 क्रिकेट टीमों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में जम्मू संभाग के कठुआ, उधमपुर, जम्मू, रियासी, पुंछ, राजोरी जिला की टीमें शामिल रहीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का ओपनिंग मैच कठुआ और राजोरी के बीच खेला गया। इसमें कड़े मुकाबले के बाद कठुआ की टीम ने तीन रन से मैच जीत ली।

दूसरे मैच में जम्मू और उधमपुर में मुकाबला हुआ। इसमें जम्मू की टीम विजयी रही। इस तरह जम्मू और कठुआ की टीम सेमीफाइनल में पहुंची। वहीं सेमीफाइनल का पहला मैच पुंछ और कठुआ की टीम हुआ। इसमें पुंछ की टीम ने सात ओवर में 52 रन की पारी खेली, जबकि कठुआ की टीम 49 रन पर ही सिमट गई। इस तरह प्रतियोगिता से मेजबान कठुआ टीम बाहर हो गई। इस मौके पर जेडपीइओ धर्मेंद्र सिंह शैली, राम लुवाया, जोगिंद्र कुमार, संदिपन शर्मा, मोहन लाल, मगनदीप व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें