फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जिले में मरीजों की संख्या 800 पार, पिछले साल का टूटा रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार 16 नए मामले सामने आए हैं। इससे जिले में अब तक डेंगू मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 800 हो गई है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष दर्ज किए गए कुल 788 मामलों को पार कर गया है, जो जिले के लिए चिंता का विषय है। खासकर तब जब अभी सर्दी की शुरुआत ही हुई है।
विज्ञापन

डेंगू के इस बढ़ते ग्राफ ने आमजन की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि राहत की बात यह है कि जिले में अब तक डेंगू से कोई मौत नहीं हुई है और न ही कोई मरीज गंभीर स्थिति में पहुंचा है।विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कुल 800 मरीजों में से 685 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। शेष मरीजों का उपचार विभाग की देखरेख में चल रहा है। वर्तमान में चार मरीज जीएमसी कठुआ में भर्ती हैं, जिनकी स्थिति सामान्य बताई गई है।
नए मामलों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में मच्छररोधी कीटनाशक का छिड़काव तेज कर दिया है। इसके साथ ही लोगों से डेंगू से बचने के लिए विभागीय निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। विभाग का कहना है कि भारी बारिश और जलभराव के कारण इस बार संक्रमण उन क्षेत्रों में भी फैला है जहां पहले डेंगू के मामले नहीं देखे गए थे।
विज्ञापन



जिले में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा भले ही 800 पहुंच गया है पर चिंता की बात नहीं है। इस बार विभाग ने जांच पर ज्यादा ध्यान केंद्रित किया था। इससे समय पर डेंगू के मरीजों की पहचान संभव हो सकी। समय पर पहचान के कारण उन्हें सही समय पर उपचार भी मिला है। फिलहाल विभाग सतर्क है और लोगों की जांच कर उन्हें सही समय पर सही उपचार उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। - डॉ. विजय रैना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें