जीआरपी कठुआ ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन कठुआ पर एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 7.2 ग्राम हेरोइन बरामद किया। थाना प्रभारी अजय इंगोत्रा से मिली जानकारी के अनुसार कार्रवाई शाम लगभग 5:30 बजे की गई। जब प्लेटफॉर्म नंबर एक पर गश्त के दौरान पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में घूमते देखा। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम रोहित सैनी निवासी गांव गोविंदसर, तहसील एवं जिला कठुआ के रूप में बताई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।