हीरानगर। जिले में नवनियुक्त जिला उपायुक्त राजेश शर्मा ने सीमावर्ती इलाकों का दौरा कर स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। इसी दौरान उन्होंने स्थानीय सीमावर्ती लोगों से भी मुलाकात की और क्षेत्र की समस्याओं को सुना। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द वह इस इलाके में जिला स्तर के सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर जन समस्याओं को सुनेंगे। उन्होंने कहा इस क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे, लेकिन फिलहाल स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे हैं। वहीं पहली बार सीमावर्ती इलाके में उनके दौरे पर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।