फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: इच्छू झरने के पास तीन लोगों की हत्या का रहस्य गहराया, परिवार को न्याय की आस

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। बिलावर के लोहाई मल्हार में इच्छू झरने के पास तीन नागरिकों की हत्या का मामला अभी तक अनसुलझा है। पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है।
विज्ञापन

हादसे में अपने बेटे को खोने वाले वरुण के पिता चमेल सिंह ने अमर उजाला के साथ अपनी पीड़ा साझा करते हुए कहा, मैं असहाय हूं, जिसने सब कुछ खो दिया। बेटा वरुण, छोटा भाई दर्शन और साले योगेश—तीनों को एक साथ खो दिया।” परिवार के सदस्य सदमे में हैं और आश्रितों में निराशा घर कर गई है। संवाद
ये है घटना
5 मार्च को आतंकवाद प्रभावित लोहाई मल्हार के मढून से 35 लोग एक बरात में शामिल होने पैदल निकले। मलाड़ के पास बरात से चमेल सिंह के ध्यौता 35 वर्षीय दर्शन सिंह, मढून निवासी 28 वर्षीय योगेश सिंह और वर्षीय वरुण ठाकुर बिछुड़ गए। बाकी बराती रात 11 बजे तक सुरग पहुंच गए, लेकिन ये तीनों गायब रहे। तीन दिन बाद इनके शव इच्छू झरने के पास मिले। जंगल में दो दिन तक सुरक्षाबल और स्थानीय लोगों ने तलाशी अभियान चलाया था। यह एक महीने में दूसरी घटना थी, जब नागरिकों की हत्या हुई। इसके विरोध में बिलावर से बनी तक बाजार बंद रहा।
विज्ञापन

परिवार को पुलिस की जांच पर शक
परिवार पुलिस की जांच से नाराज है। वरुण के पिता चमेल सिंह का आरोप है कि पुलिस मामले को हादसा बता रही है, जबकि उन्हें आतंकियों का हाथ होने का यकीन है। उन्होंने बताया कि 19 दिन बीत गए, लेकिन पंचनामे की कॉपी तक नहीं दी गई। पुलिस आतंकियों की भूमिका से इन्कार कर रही है।
पुलिस की थ्योरी पर सवाल
पुलिस का दावा है कि वरुण ने शादी में जाने से पहले उल्टी पैंट पहनी थी, ताकि गंदी होने पर उसे सीधा कर पहन ले। चमेल सिंह इस तर्क पर हैरान हैं। वह कहते हैं, ऐसा कोई रिवाज नहीं है। परिवार को अब फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे मौत का सही कारण और समय पता चल सके।
विज्ञापन

आतंकियों का हाथ
चमेल सिंह को उस व्यक्ति पर भी शक है, जिसने सबसे पहले शव देखे थे। उनका कहना है कि जिस जगह से गिरने की बात कही जा रही है, वहां आम लोगों का जाना मुश्किल है। हालात बताते हैं कि उन्हें अगवा कर यातनाएं देकर मारा गया। परिवार को आशंका है कि आतंकी दूल्हे (जो सेना में है) को निशाना बनाना चाहते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें