लखनपुर महानपुर के बीच खुब्बन इलाके में बैठ गई सड़कजागरूक पाठक
रामकोट। धार सड़क किलथर से आमुआला जाति लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आने वाली सड़क पर भूस्खलन से सड़क मार्ग बंद हो गया है। इससे पंचायत की 2000 से अधिक आबादी को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश के बाद किलथर के नजदीक सड़क धंसने से आवागमन बंद है।
पूर्व सरपंच मनोहर लाल गुप्ता ने बताया कि प्राथमिक उपचार केंद्र आमुआला की सड़क फिंगरसु सड़क, सडोत्रा सड़क और टक्की, पोर्तवाल एस सी मोहल्ला सड़क,त्रिया कंदराल सड़क, शमशान घाट सड़क, कान चंद, बोध राज व लंबड मोहल्ला सड़क आदि को नुकसान पहुंचा है। इस संबंध में वीडियो कार्यालय में भी उन्होंने रिपोर्ट सौंप दी है।