फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: धंस रही बाबा सिद्ध गोरिया मंदिर परिसर की भूमि

विज्ञापन
विज्ञापन
भारी बारिश से नदी-नालों के उफनाने से फसलों को नुकसान के बाद अब पक्के ढांचे भी तबाही की भेंट चढ़ रहे हैं। मंगलवार शाम को कंडी क्षेत्र के गांव सल्लन में स्थित बाबा सिद्ध गोरिया मंदिर परिसर का एक बड़ा हिस्सा जमीन धंसने से टूट गया और बुधवार को भी इसके नीचे से जमीन खिसकने से नुकसान हुआ।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में डाली गई स्लैब के नीचे से मिट्टी निकल चुकी है, जिससे पूरे परिसर पर कटान का खतरा बना हुआ है। इसी के साथ मंदिर और यहां बनाए गए अन्य ढांचे भी खतरे में हैं। मंगलवार रात को एसडीएम फुलेल सिंह ने स्थिति का जायजा लिया। वहीं तरनाह नाले में तेज बहाव से कटान जारी है। प्लाई इलाके में कई पक्के मकानों को इससे नुकसान पहुंचा है। बारिश से हुए नुकसान के आकलन में भी बारिश बाधा बनी हुई है। हर जगह जल भराव के चलते प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर नहीं पहुंच पा रही है।
कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति सुचारु न होने के कारण जल संकट गहरा गया है। छपाकि गांव में पिछले महीने ओवरहेड टैंक के गिरने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई। इसके बाद यहां से लोगों को सीचे पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की गई। लेकिन पिछले चार दिनों से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के कारण पेयजल आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें