फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चा मकान ढहा, गृहस्थी भी मलबे में दबकर हुई खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। तहसील की पंचायत आमुआला में बुधवार रात को भारी बारिश के चलते एक कच्चा मकान ढह गया। इस दौरान परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। हालांकि कि मलबे में दबकर घर गृहस्थी का सारा सामान खराब हो गया। यहां तक घर में खाने के लिए रखा गया अनाज भी खराब हो गया।
विज्ञापन

पीड़ित रशपाल सिंह ने बताया कि जब मकान गिरा तो उसकी पत्नी, बच्चे और मां-बाप मकान के अंदर ही मौजूद थे। मकान का एक हिस्सा गिरते ही सभी लोग जल्दी से मकान से बाहर आ गए। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। उसने आगे बताया कि मकान का कुछ हिस्सा कुछ दिन पहले भारी बारिश से ध्वस्त हो चुका था, जिसकी जानकारी उन्होंने तहसील मुख्यालय रामकोट जाकर पहले से दे दी है। वह जल शक्ति विभाग में अस्थाई कर्मी है। ऐसे में घर की माली हालत भी नाजुक है, परिवार का खर्चा चलाना भी मुश्किल हो रहा है। अब मकान को त्रिपाल से उन्होंने ढका हुआ है। घर में खाने-पीने का सामान भी नहीं है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि क्षति का आकलन कर उन्हें मुआवजा प्रदान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें