फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में विद्यार्थियों ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन का पर्व

विज्ञापन
बनी में सेना के जवानों को राखी बांधती छात्राएं। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। जिले के शिक्षण संस्थानों में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। बनी में जहां छात्राओं ने सेना के जवानों की कलाई पर राखी बांधी तो वहीं कठुआ में विद्यार्थियों ने राखी बनाने की प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस दौरान छात्राओं ने छात्रों को भी राखी बांधी। शिक्षकों ने बच्चों को रक्षा बंधन का महत्व बताया।
विज्ञापन

जेके पब्लिक स्कूल कठुआ के विद्यार्थियों ने राखी बनाना सीखा। बड़े ही उत्साह के साथ पर्व के महत्व को समझते हुए उन्होंने रक्षा सूत्र तैयार किए। रंग बिरंगी और आकर्षक राखियों को तैयार करने के बाद स्कूल की छात्राओं ने छात्रों को राखी बांधी। वहीं शेष राखियां सीमा प्रहरियों को भेजी जा रही हैं। स्कूली के नन्हें विद्यार्थियों के लिए त्यौहार और भी खास रहा जिन्हें स्कूल के प्रबंधकों की ओर से मिठाईयां भी खिलाई गईं। उधर, बनी के सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों ने सेना के जवानों की कलाईयों को राखी से सजाया। रक्षा सूत्र बांधते हुए उनसे देश की रक्षा का वादा लिया गया। सरथली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्राओं ने बड़े ही उत्साह के साथ जहां सेना की 16 पंजाब बटालियन के जवानों को राखी बांधी, वहीं जवानों ने भी अपनी नन्हें बहनों को खूब स्नेह दिया। शगुन देने के साथ ही उनका मुंह भी मीठा करवाया गया।
खुर्जा में जंक्शन रोड स्थित श्रीमती सावित्री देवी लक्ष्मीचंद्र सरस्वती विद्या मंदिर में छात्राओं ने छात्रों को राखी बांध कर उनकी दीर्घायु की कामना की। वहीं छतारी स्थित जीनियस पब्लिक स्कूल में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दिया, प्रियांशी, दिशा, कल्पना, प्रियंका, तांया, दीपिका, बंदना, पल्लवी समेत छात्राओं ने हिस्सा लिया। गुलावठी में लारेंस एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों ने रंग बिरंगी राखियां बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। गायत्री पब्लिक स्कूल में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा एक से कक्षा 11 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य वीपी सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में शिवानी खारी, शिवानी नागर, आतिफ अब्बासी, विशाखा चौधरी, मौ. जैद, खुशी, योगेश्वर, रिहान, गगनदीप, मिहिर, अनिबा, माही एवं अनंत ने अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. जितेंद्र तेवतिया एवं प्रबंधक प्रभात मुद्गल ने राखी के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

जहांगीराबाद में बीके सीनियर सेकेंडरी, सरस्वती शिशु मंदिर, उमा पब्लिक, साइन शिलर स्कूल व नेशनल पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की।
अनूपशहर में जीग्रेट पब्लिक स्कूल में राखी बनाओ प्रतियोगिता में आसिफा रीवा ने प्रथम, मनसा ने द्वितीय व चंद्रकांत ने तीसरा स्थान हासिल किया। पीएसपीए विद्या मंदिर में गंगा हाउस ने प्रथम, कावेरी हाउस द्वितीय व यमुना हाउस तृतीय स्थान पर रहा। कुछ बच्चों ने मात्र अनाज के प्रयोग से सुंदर राखियां बनाईं। जीएस कान्वेंट स्कूल मेें राखी प्रतियोगिता में महेश ने प्रथम, पूजा ने द्वितीय, श्रद्धा ने तृतीय स्थान हासिल किया। संस्कृति, नूतन, शिवम, सौरभ, अंजलि, हैदर तथा कनिका को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। एसडीपीडी पब्लिक स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्रथम स्थान योगिता राजपूत, द्वितीय स्थान पारूल तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से लेखनी मित्तल व शिवानी चौधरी रहीं। कांतीप्रकाश सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भैया बहनों ने राखी बनाई और पेड़ पौधों को राखी बांधकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया।
स्याना में बीडीएम पब्लिक स्कूल में राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अलीगढ़ पब्लिक स्कूल स्याना में में भी मेहंदी व राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में यशिका व राखी में सिमरन कुरैशी ने पहला स्थान प्राप्त किया। हिंद पब्लिक स्कूल स्याना में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने बहनों के प्रति रक्षा का संकल्प लिया। बुगरासी में कस्बा क्षेत्र के अधिकांश स्कूलों में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने रंगीन कागज, कपड़ा, प्लास्टिक आदि से आकर्षक राखियां बनाईं। प्रतियोगिता में अच्छी राखी बनाने वालों को विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने पुरस्कृत भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें