रामकोट। विलेज डेवलपमेंट समिति मकवाल के सदस्यों ने माता चिंतपूर्णी प्रांगण में सोमवार को मासिक बैठक की। इसमें राशन कार्ड और पानी का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा। बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रधान मोहिंदर कुमार ने कहा कि नए राशन कार्ड नहीं बनने से लोग लाभ लेने से वंचित है। इसलिए जल्द नए राशन कार्ड लोगों की सुविधा के लिए बनाए जाएं। वहीं गांव के 15 राशन कार्ड धारक जिनका राशन पिछले एक वर्ष से बंद पड़ा है उसे सुचारु करने की मांग की। ओमप्रकाश ने बताया कि पाइप लाइन विभाग की ओर से गांव में बिछा दी गई है लेकिन पानी के स्रोतों पर कोई कार्य नहीं हुआ है। जबकि परियोजना पर साढ़े सात करोड़ खर्च हो गए हैं।