हीरानगर। एसडीएम फुलैल सिंह ने सोमवार को उपमंडल में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक बैठक की। बैठक में लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति, नगर पालिका समिति एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत नाबार्ड, जिला कैपेक्स एवं वाईएसएस परियोजनाओं, जल शक्ति विभाग की अमृत 2.0 योजना तथा नगर पालिका समिति की शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, सेंट्रल लाइब्रेरी, गलियों एवं नालियों के निर्माण, लावारिस कुत्तों की समस्या, मांस की दुकानों में शीशा कवरिंग एवं पॉलीथिन जब्ती जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।