फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: हैंडपंप का काम रुकने पर शुरू भूख हड़ताल 24 घंटे बाद हुई खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। बन्नू चक में शनिवार को शुरू हुए डीप हैंडपंप का कार्य दोपहर बाद बंद होने पर पूर्व बीडीसी अध्यक्ष सुदेश शर्मा की ओर से कार्य शुरू करने की मांग को लेकर रविवार शाम को शुरू की गई भूख हड़ताल सोमवार शाम को करीब 24 घंटे के बाद समाप्त हो गई। एसडीएम फुलेल सिंह ने सोमवार शाम पूर्व बीडीसी से बात की और फिर जिला उपायुक्त राजेश शर्मा से मोबाइल फोन पर बात कराई। इसके बाद बीडीसी ने एसडीएम के हाथों से जूस पीकर भूख हड़ताल समाप्त कर दी।
विज्ञापन


बीडीसी ने कहा कि उनके कैपेक्स बजट से बन्नू चक में शिव मंदिर के पास डीप हैंडपंप मंजूर हुआ। शनिवार को इस कार्य की शुरुआत हुई और डिगिंग करने वाली मशीन लगाने का काम पूरा हुआ। लेकिन अचानक यह कार्य बंद कर दिया गया। जब यहां उपस्थित भूजल विभाग के अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इसका काम रोकने के निर्देश मिले हैं। लेकिन वह यह नहीं बता पाए कि काम रोकने के निर्देश किसने दिए और क्यों दिए। इसके बाद उन्होंने रविवार शाम को भूख हड़ताल शुरू की और करीब 24 घंटे के बाद सोमवार शाम को एसडीएम ने डीसी से मोबाइल फोन पर बात करवाई। डीसी ने उन्हें आश्वासन दिया कि दो दिन के भीतर हैंडपंप लगाने का काम यहीं पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा उन्हें पूरा भरोसा है कि डीसी ने जो आश्वासन दिया है वह उसे पूरा करेंगे और इसी उम्मीद के साथ भूख हड़ताल को समाप्त कर दिया है।
वहीं इस मौके पर उनके समर्थन में आए लोगों ने कहा कि जहां यह डीप हैंडपंप लगाया जा रहा है उससे न सिर्फ स्थानीय लोगों को बेहतर पेयजल सुविधा मिलेगी बल्कि यहां बने भगवान शिव के मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें