फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में 'गुगली गैंग' का खौफ: मुठभेड़ के बाद भी गिरफ्त से बाहर, पुलिस के हाथ से अब भी दूर सरगना

Fri, 29 May 2026 02:49 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू में नशा तस्करी से जुड़ा गुगली गैंग अब गैंगवार और पुलिस से मुठभेड़ तक पहुंच चुका है, जिसके सरगना समेत कई सदस्यों पर 12 एफआईआर दर्ज हैं।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशा तस्करी से जन्मा गुगली गैंग जानलेवा हमले और गैंगवार से ऊपर उठ चुका है। गिरोह अब पुलिस से मुठभेड़ जैसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने से भी पीछे नहीं हट रहा है। सरगना से लेकर गुर्गों पर अलग-अलग थानों में 12 एफआईआर दर्ज हैं। मंगलवार को मिनी मार्केट ग्रीन बेल्ट एरिया में हुई पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद से आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। टीम पर सरेआम हमला करके फरार हुए गैंग के सरगना और उसके अन्य सदस्यों को दबोचने के लिए पुलिस ने नेशनल हाईवे (एनएच) पर चौकसी बढ़ा दी है। हाईवे और शहरभर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह गैंग मुख्य रूप से नशीले पदार्थों की तस्करी के अलावा शराब की सप्लाई करती है। गिरोह दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में बड़े स्तर पर सक्रिय है जहां यह नशे की सप्लाई व बिक्री करा रहा है। शराब की तस्करी के तार हरियाणा और पंजाब से जुड़े हैं।  पूरे गैंग में छोटे अपराधियों और तस्करों का नेटवर्क काम कर रहा है जिसके दम पर गैंग हमेशा पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहती है। एसएचओ जयपाल के अनुसार आरोपी अभी तक पकड़े नहीं गए हैं लेकिन तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ढूंढ रहीं 12 से ज्यादा टीमें
सरगना की धरपकड़ के लिए पुलिस की 12 से ज्यादा टीमें लगातार छापे मार रही हैं। मिनी मार्केट ग्रीन बेल्ट में पुलिस ने एसओजी की सहायता से बदमाशों को घेरा था मगर वे फायरिंग कर भागने में कामयाब रहे। अब पुलिस अलग-अलग संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देकर पूछताछ कर रही है। वारदात के दौरान आरोपी कार में आए थे और बाहर नहीं निकले थे। उन्होंने मुख्य सड़क से गांधी नगर में प्रवेश किया और सीधा ग्रीन बेल्ट इलाके में घुस गए।

पारस गैंग पर किया था हमला
26 मई : जम्मू में पुलिस और एसओजी की टीम के साथ सीधी मुठभेड़ और फायरिंग करके भाग जाना।
23 मई : हरिपुर मंडल (रिंग रोड, जम्मू) में गुगली गैंग और पारस गैंग के बीच पुरानी रंजिश के चलते गैंगवार हुई थी। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोलियां चलीं और धारदार हथियारों से हमला कर दो भाइयों को घायल कर दिया गया था।

पुलिस का दावा - जल्द सलाखों के पीछे होगा सरगना
पुलिस ने गुगली गैंग के सरगना समेत उसके गुर्गों को जल्द ही हिरासत में लेने का दावा किया है। टीमों ने जाल बुन दिया है। बस मौके की तलाश है, जैसे ही आरोपी पकड़ में आएंगे तो कार्रवाई शुरू होगी। वीरवार को पुलिस ने अलग-अलग जगहों में छापा मारा मगर कुछ हाथ नहीं लगा है। शाम को पुलिस ने पंजाब और चंडीगढ़ में दबिश दी। बदमाश लोकेशन बार-बार बदल रहे हैं। इस कारण पुलिस की पहुंच से दूर हो रहे हैं। गैंग से संबंध रखने वाले कुछ लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। घरों पर पैनी नजर रखी जा रही है। जम्मू से लेकर हरियाणा तक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक की है। पुलिस के अनुसार बदमाशों की मौजूदगी के बारे में अहम सुराग हाथ लगे हैं। इसके आधार पर तीन दिन में कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा और बदमाश सलाखों के पीछे होंगे। जम्मू, सांबा और कठुआ सहित कई इलाकों में गैंग नशा तस्करी, अवैध खराब सहित गुंडागर्दी कर रही है जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें