कठुआ। रामकोट तहसील के तहत द्रम्मणी गांव में शनिवार शाम लगभग 7:30 बजे तीन साल की बच्ची ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों ने आनन फानन में उसे उपजिला अस्पतल बिलावर में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया। संवाद