कठुआ। फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने एक आरोपी को पंजाब के धुरी से गिरफ्तार किया। आरोपी राकेश कुमार पुत्र बोध राज निवासी सुंदर चक, तहसील एवं जिला पठानकोट के खिलाफ सीजेएम कठुआ की अदालत ने एक माह का सजा आदेश जारी किया था। अदालत ने एसएसपी कठुआ को आरोपी को गिरफ्तार कर पेश करने के लिए विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए थे। इस आदेश के अनुपालन में थाना लखनपुर की पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसका नेतृत्व एसएचओ इंस्पेक्टर तारिक अहमद ने किया।