हीरानगर (कठुआ)। हीरानगर मोड़ के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग पर टैंकर और कार की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि वीरवार की देर रात कठुआ की तरफ आ रही कार की सामने से आ रहे टैंकर से टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे जीएमसी कठुआ ले जाया गया जहां उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। घायल की पहचान राजेंद्र कुमार निवासी तेगु चक हीरानगर के रूप में हुई है। पुलिस ने दुर्घटना के आरोपी टैंकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है जिसकी पहचान सुदामा निवासी रिठाल निरवाल हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।