फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगे श्रद्धालु

Tue, 20 Sep 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
शो रूम प्रबंधक ने इस सीसीटीवी की फुटेज को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
एक अक्तूबर से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व के लिए प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिले के ऐतिहासिक मंदिरों की प्रबंधक कमेटी सदस्यों और विभिन्न विभागों के अफसरों के साथ जिला उपायुक्त रमेश कुमार ने बैठक का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर विशेष इंतजामों के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन


उन्होंने जिला पुलिस प्रमुख को यात्रा रूट से लेकर जगह-जगह नाके लगाने को कहा। मंदिर कमेटी के सदस्यों को निगरानी के लिए मंदिर परिसरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के विशेष निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा का हवाला देते हुए मंदिर कमेटियों को सोलर लाइटों का प्रबंध करने को भी कहा, जिससे बिजली जाने की स्थिति में वैकल्पिक प्रबंध सुनिश्चित हो सकें।

जिला उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि वह नवरात्र से पूर्व सड़कों से लेकर ब्राइडल पाथ को श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुसार तैयार करवाएं। श्रद्धालुओं को आवाजाही करने में किसी तरह से परेशानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने ने बिजली, स्वास्थ्य, पानी और परिवहन की सुविधाओं को बहाल करने के लिए संबंधित विभागों को हिदायतें जारी कीं। इस बीच बैठक में विभिन्न मंदिर कमेटी के सदस्यों ने नवरात्र पर्व के दौरान व्यवस्थाओं से जुड़ी समस्याओं को मुखर किया। पानी, बिजली, ठहरने की सुविधा से लेकर सड़क मार्ग की बदहाली के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं देने की मांग की।


डीसी ने बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिया कि जिला के मंदिरों में पूजा और आरती के समय निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करे। फूड, सिविल सप्लाइज एवं उपभोक्ता मामलों के सहायक निदेशक को रेट लिस्ट सुनिश्चित करने और राशन उपलब्ध करवाने को कहा गया। आरटीओ को यात्रा रूटों पर वाहनों की उचित व्यवस्था करने और किराया संबंधी जानकारी श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए।

जसरोटा और सुकराला माता मंदिर के रूट पर पार्किंग की उचित व्यवस्था के लिए ट्रैफिक विभाग को निर्देश दिए। जिला उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को डॉक्टरों का रोस्टर संबंधित सेक्टोरल मजिस्ट्रेट को जमा करवाना होगा, ताकि स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधा देने में किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें