फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: इंटरजोन जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का उत्साह चरम पर

Tue, 20 May 2025 01:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
युवा प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
हीरानगर/बिलावर। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से आयोजित इंटर जोन जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता पूरे उत्साह के साथ जारी है। इस आयोजन में जिले के विभिन्न खेल क्षेत्रों से आए युवा प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कठुआ जिले के स्पोर्ट्स स्टेडियम हीरानगर में कठुआ जोन और हीरानगर जोन के बीच क्रिकेट मुकाबला खेला गया, जिसमें कठुआ जोन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 75 रनों से जीत दर्ज की। वहीं, नाज खेल मैदान बिलावर में अंडर-14 वर्ग की लड़कियों के लिए कई खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन और टेबल टेनिस के मुकाबले शामिल थे। खो-खो प्रतियोगिता में भड्डू जोन की टीम ने बिलावर जोन को दो अंकों से पराजित किया, जबकि कबड्डी में बनी जोन ने बिलावर जोन को दो अंकों से हराया। वॉलीबॉल मुकाबले में बिलावर जोन की टीम ने मल्हार जोन को 2-0 के अंतर से पराजित किया, जबकि बैडमिंटन मुकाबले में बिलावर जोन ने बसोहली जोन को दो सेटों से हराकर जीत हासिल की। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने कौशल का प्रदर्शन किया। खेल विभाग की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता से जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है और युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें