फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जिला प्रशासन ने आग से प्रभावित परिवारों को दी राहत सामग्री

Mon, 28 Apr 2025 01:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर के वार्ड 21 में गत दिवस विनाशकारी आग से मजदूर की 12 झुग्गियां जल कर राख हो गई थी। रविवार को जिला प्रशासन की ओर से आग से प्रभावित मजदूर को राहत सामग्री उपलब्ध करवाई गई है। फोरी तौर पर प्रशासन की ओर से प्रत्येक परिवार को पांच-पांच किलोग्राम चावल और आटा सहित खाना बनाने के लिए मसालें, तेल, एक किलोग्राम आलू और एक सोयाबीन का पैकेट दिया गया है। वहीं, जिला प्रशासन की टीम ने प्रभावित परिवारों के साथ एकजुटता दिखाते हुए उन्हें प्रशासन की ओर से निरंतर सहायता का आश्वासन दिया। बता दे कि गत शनिवार की सुबह 9: 30 बजे के करीब हटली मोड़ स्थित मजदूरों की बस्ती में अचानक आग लगने से दर्जन भर झुग्गियां राख हो गई थी। गनीमत यह रही कि इस अग्निकांड में कोई भी आहत नहीं हुआ। बीते दिन जब यह आग की वारदात हुई उस समय ज्यादातर मजदूर झुग्गियों को छोड़कर अपने काम पर जा चुके थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें