सुकराला देवी भवन में महामाई के दर्शन करने के लिए पहुंचे भक्त ।स्रोत पाठक।
नवरात्रर के छठे दिन माता सुकराला देवी के मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ा। इलाके के लोगों के साथ-साथ कठुआ, जम्मू, उधमपुर, बसोहली, पठानकोट और हिमाचल प्रदेश से बड़ी संख्या में भक्तों ने माता रानी के मंदिर में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया।
रविवार की सुबह सुकराला गांव में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया जो दोपहर तक जारी रहा। सुबह दस बजे के बाद भक्तों की कतार लग गई। महामाई के दर्शन कर भक्तों ने सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन किया, कई लोगों ने महामाई के दरबार में हलवा पूरी का प्रसाद चढ़ाकर भक्तों में वितरित किया। लोगों ने महामाई का जय घोष करके महामाई का गुणगान किया।