फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: देवल-धर्मकोट सड़क खस्ताहाल, गहरे गड्ढों और संकरी राह से राहगीर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
देवल से वाया सुराडा धर्मकोट गांव को जोड़ने वाली लगभग पांच किलोमीटर लंबी सड़क की दयनीय दशा के कारण स्थानीय लोगों और वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यह सड़क जगह-जगह गहरे गड्ढों में बदल गई है जिससे आवागमन जोखिम भरा हो गया है।
विज्ञापन


स्थानीय कुलदीप कुमार, दिनेश शर्मा, सचिन और यशपाल ने बताया कि इस सड़क पर रोजाना कई वाहन चलते हैं लेकिन सड़क खस्ताहाल होने के कारण चालकों को परेशानी होती है। सड़क के किनारे पानी की निकासी के लिए बनाई गई नालियां बंद हैं जिसके कारण बारिश का पानी सड़क पर बहता है और यही जलजमाव बड़े गड्ढों का कारण बन रहा है। इन गहरे गड्ढों की वजह से पैदल आवागमन करने वाले लोगों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
लाेगों ने बताया कि इस सड़क का निर्माण कई साल पहले लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने किया था लेकिन देखरेख के अभाव में यह कई स्थानों से क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके अलावा सड़क के दोनों ओर बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग जाने के कारण सड़क काफी संकरी हो गई है, जिससे दो वाहनों का एक साथ गुजरना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

लोगों ने आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार लोक निर्माण विभाग से सड़क की मरम्मत की मांग की है लेकिन संबंधित विभाग ने अब तक समस्या का समाधान नहीं किया। उन्होंने विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है ताकि वाहन चालकों और राहगीरों को राहत मिल सके। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता मोहम्मद रजाक ने इस संबंध में कहा कि समस्या संज्ञान में है जल्द सड़क की मरम्मत करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें