फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: डेलीवेजर, वालंटियरों की मदद लेगा विभाग

Thu, 20 Mar 2025 01:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पीएचई विभाग के जिले में डेली वेजरों ने वीरवार से 72 घंटे की हड़ताल का आहवान किया है। यूनियन सदस्यों के मुताबिक रात आठ बजे से कर्मचारी काम ठप कर देंगे। ऐसे में साफ है कि शहर समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट गहराने जा रहा है। उधर, विभाग ने स्थिति से निपटने के लिए टैंकरों को स्टैंडबाई पर रखा है वहीं वालंटियराें की मदद लेने की भी तैयारी की है। जलशक्ति विभाग के डेलीवेजरों ने बताया कि 72 घंटे की हड़ताल की शुरूआत की जा रही है। जिसे मांगें पूरी न होने पर आगे भी बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि मुख्य मांग कर्मियों के नियमितिकरण की है। जबकि इसके अलावा सरकार से सेवानिवृत्त हुए डेलीवेजरों और मृतक कर्मियों के लिए लाभांश सुनिश्चित किए जाने की मांग रखी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें