फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मंदिरों के पास सामान बेचने वालों पर निगरानी के लिए कमेटी बनाई

Thu, 20 Mar 2025 01:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। आगामी 30 मार्च से शुरू होने वाले चैत्र नवरात्र की तैयारियों को लेकर एडीसी बिलावर विनय खोसला ने बुधवार को अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने दोनों देवियों के भवनों में की जाने वाली नवरात्र उत्सव की तैयारियों की समीक्षा की। इस मौके पर मौजूद अलग-अलग विभागों के अधिकारियों से एडीसी ने आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को दोनों धार्मिक स्थलों पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए। वहीं, कार्यकारी अधिकारी बिलावर को माता बाला सुंदरी और माता सुकराला देवी के मंदिरों की साफ-सफाई का जिम्मा सौंपा गया। मंदिरों के पास दुकानों पर बेचे जाने वाले सामान की उचित कीमत सुनिश्चित करने के लिए समिति का गठन किया गया।
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दोनों मंदिरों को जोड़ने वाली सड़क की मरम्मत करवाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने जल शक्ति विभाग को नवरात्र के दौरान दोनों भवनों में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने को कहा।
विज्ञापन

डिप्टी सीईओ बिलावर और सीडीपीओ बिलावर को नवरात्र उत्सव के सफल संचालन के लिए कर्मचारियों की तैनाती करने के निर्देश दिए गए। बैठक में तहसीलदार बिलावर और अलग-अलग विभागों के तहसील स्तर के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें