बिलावर। डडवाड़ा संपर्क मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुल हादसों को न्योता दे रहा है। हर दिन यहां से कई वाहन गुजरते हैं। लोगों का कहना है क्षतिग्रस्त पुल पर तीन फुट गहरा गड्ढा बनने से हर समय हादसे का डर लगा रहता है।
चेतन चन्याल, कौशल पठानिया, मुन्ना कुमार, राकेश शर्मा, मोहम्मद इस्माइल और हंसराज ने बताया कि इस बारे में लोक निर्माण विभाग को कई बार अवगत करवाया, लेकिन समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने विभाग से सड़क पर क्षतिग्रस्त पुल को ठीक करने की मांग की है। संवाद
क्षतिग्रस्त पुल की जगह नए पुल का निर्माण करने के लिए 12 लाख का एस्टीमेट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजा गया है। जल्द ही नए पुल का निर्माण करवाया जाएगा।
- मोहम्मद रजाक, जेई लोक निर्माण विभाग