फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रास्ता बदहाल, मरीजों को अस्पताल पहुंचाना मुश्किल

Sun, 18 May 2025 01:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
नगर कमेटी के वार्ड एक और दो को जोड़ने वाला कच्चा रास्ता। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
लोग बोले - 30 वर्ष पहले बनाए गए कच्चे रास्ते की किसी ने भी नहीं ली सुध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। नगर कमेटी के वार्ड एक और दो मोहल्ला चंदेल, मोहल्ला औवांसी और कोटी को जोड़ने वाले कच्चे रास्ते की हालत दयनीय बनी हुई है। लोगों ने बताया कि अगर कोई बीमार हो जाए तो मरीज को अस्पताल पहुंचाने में समस्या आती है। अगर मरीज की हालत ज्यादा बिगड़ जाए तो उसे पालकी में बिठाकर सड़क संपर्क तक पहुंचाया जाता है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी बोधराज, सुरेंद्र सिंह, वरिंदर कुमार, ललिता देवी और काकाराम ने बताया कि लोगों को हर दिन समस्या आती है। उन्होंने कहा कि बिलावर कस्बे में स्थित निजी और सरकारी स्कूलों में हर दिन इन तीन मोहल्लों के विद्यार्थी पढ़ाई करने के लिए आते हैं और वरिष्ठ नागरिक इसी कच्चे रास्ते से होकर कस्बे में पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि नगर कमेटी का पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा हुए लगभग दो वर्ष होने को हैं, मगर उनके मोहल्लों को जोड़ने वाले इस कच्चे रास्ते की तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया और 30 वर्ष पहले बनाए गए कच्चे रास्ते की किसी ने भी सुध नहीं ली। उन्होंने कहा कि यूं तो नगर कमेटी पांच वर्ष के कार्यकाल में 100 करोड़ से अधिक रुपए विकास पर खर्च करने का दावा करती है, लेकिन हकीकत यह है कि नगर कमेटी के विकास करने के दावे झूठे साबित हुए हैं और इन अलग-अलग मोहल्लों को जोड़ने वाले कच्चे रास्ते को नगर कमेटी ने आज तक पक्का नहीं किया। लोगों ने कहा कि बरसात होने के बाद अक्सर इस कच्चे रास्ते पर फिसलन बढ़ जाती है, जिसके बाद लोगों को परेशान होना पड़ता है। लोगों ने सरकार से मांग की है कि नगर कमेटी के वार्ड एक और दो को जोड़ने वाले कच्चे रास्ते को जल्द पक्का किया जाए जिससे लोगों को पकके रास्ते की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

कोट
समस्या संज्ञान में है। कच्चे रास्ते को पक्का करने के लिए जल्द एस्टीमेट बनाकर उच्च अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।
- वीरेंद्र पाल सिंह कार्यकारी अधिकारी नगर कमेटी बिलावर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें