रेशम कीटपालक विभाग की ओर से जिला कार्यालय की दशा सुधारने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए संबंधित विभाग ने कुल 18 लाख 77 हजार की राशि आवंटित की गई है।
इससे न केवल खस्ताहाल हुई इमारत का मरम्मत कार्य करवाया जाएगा, बल्कि इस राशि से कार्यालय के शौचालय सहित अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएगी। संबंधित विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पिछले कई सालों से नियमित मरम्मत कार्य न होने से जिला कार्यालय की दशा खस्ताहाल हो गई थी।
इसके चलते कार्यालय में जिला अधिकारी सहित अन्य स्टाफ को कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इमारत के मरम्मत कार्य को लेकर संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों को लिखा गया गया था। इसके बाद इसके मरम्मत कार्य के लिए उपयुक्त राशि विभाग ने कैपेक्स बजट के तहत आवंटित किया है। संवाद