फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बहुभाषायीय मुशायरे में दिखा देशभक्ति का रंग

Sat, 21 Jun 2025 12:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
मुशायरे में भारतीय सेना के शौर्य को बयान करते कवि। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति और भाषा अकादमी के कठुआ उप कार्यालय की ओर से देशभक्ति पर आधारित मुशायरे का आयोजन किया गया। जिला पुस्तकालय में ऑपरेशन सिन्दूर विषय वस्तु केंद्रीत बहुभाषायीय मुशायरे में कठुआ के रचानाकारों ने भाग लेकर भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य और देशप्रेम को काव्य पाठ के माध्यम से अभिव्यक्त किया।
विज्ञापन




कार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध कवि मदन लाल तूफान को श्रद्धांजलि स्वरूप दो मिनट के मौन के साथ हुई, जिनका आकस्मिक निधन हाल के दिनों में हुआ था। इसके बाद मंच पर आने वाले कवियों में शामिल डॉ. गुरु प्रसाद, सरोज बाला, विजय शर्मा, श्याम लाल खजूरिया, खजूर सिंह, कुलदीप किप्पी, डॉ. लेख राज, दीपा शर्मा, टीआर सुम्बडिया ने एक बाद एक देशभक्ति से परिपूर्ण रचनाएं प्रस्तुत की। जिन्हें वहां मौजूद श्राेताओं ने खूब सराहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रहे विधायक कठुआ डॉ. भारत भूषण ने अकादमी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें