फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई, जगह-जगह पड़े गंदगी के ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में सफाईकर्मियों का फूटा गुस्सा, सरकार की शवयात्रा निकाल किया प्रदर्शन, पुतला फूंका
विज्ञापन

पिछले आठ दिन से जारी हड़ताल के बावजूद सरकार की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई



संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। पिछले आठ दिनों से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सड़क, बाजार, मोहल्लों और गलियों में कचरे के ढेर लग गए हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह बिखरे कचरे से दुर्गंध फैल रही है। लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी के मौसम में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से जो हालात बने हुए हैं, उससे बीमारियों के फैलने की आशंका है। लिहाजा सरकार को जल्द इस मसले का हल करना चाहिए।
उधर, नियमितीकरण की मांग को लेकर जारी हड़ताल पर सरकार की ओर से कोई सकारात्मक पहल न होने पर मंगलवार को सफाई कर्मचारियों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। अपनी मांगों को लेकर सफाईकर्मियों ने नगर परिषद कार्यालय से प्रदेश सरकार की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली। शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मुखर्जी चौक पहुंचकर सरकार का पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन




प्रदर्शन के दौरान सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। इस अवसर पर सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान शाका शुभ ने कहा कि कर्मचारियों को मजबूर होकर सरकार की शवयात्रा निकालनी पड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे कर्मचारियों की बात सुनने तक की पहल नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि इससे ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार आम लोगों और कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है।
विज्ञापन




उन्होंने शहरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हड़ताल के कारण शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं और लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद शहर के लोग सफाई कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मांगें पूरी होते ही कर्मचारी पूरे समर्पण के साथ सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कार्य करेंगे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि आज का प्रदर्शन सरकार को जगाने का प्रयास मात्र है। यदि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें