फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नगर कमेटी ने अलग-अलग वार्डों में चलाया पौधरोपण अभियान

Wed, 23 Apr 2025 01:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य पर 22 अप्रैल मंगलवार को नगर कमेटी बिलावर ने पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए पौधरोपण अभियान चलाया। कार्यकारी अधिकारी वीरेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में नगर कमेटी की टीम ने अलग-अलग वार्डों में जाकर कई किस्म के पौधे लगाए और लोगों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

पौधरोपण अभियान में अलग-अलग प्रकार के 100 फलदार और छायादार पौधे रोपित किए गए। कार्यकारी अधिकारी ने बताया की विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य पर अलग-अलग वार्डों में पौधारोपण अभियान चलाया गया है। कार्यकारी अधिकारी ने लोगों से आवाहन किया कि पृथ्वी को साफ सुथरा रखने के लिए नगर कमेटी का सहयोग करें। पौधरोपण अभियान में नगर कमेटी के अलग-अलग वार्डों के लोगों ने सहयोग किया और पृथ्वी को हरा भरा और साफ सुथरा रखने का संदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें