फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ के बच्चों ने लहराया परचम

Tue, 18 Nov 2014 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
सिख इतिहास पर साहिबे कमाल सिख ब्रदरहुड वरसिटि, अमेरिका द्वारा लिखित प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन


जम्मू के पुलिस आडिटोरियम में हुए ग्रेण्ड फिनाले में कठुआ की अंकिता गुप्ता और हरदीप सिंह ने क्रमश: पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया और छोटे बच्चों की श्रेणी में कठुआ की हरप्रीत कौर ने पहला स्थान अपने नाम किया। इस तरह तीनों बच्चों ने जिले का नाम रोशन किया।

कठुआ जिले में प्रतियोगिता के प्रभारी ने बताया कि राज्य में प्रतियोगिता को दो श्रेणियों में बांटा गया था। इसमें राज्य के सैकड़ाें गैर सिख बच्चों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य है कि सिख और गैर सिख युवकों को सिखों के गौरवमयी इतिहास के प्रति जागरूक करवाया जाए।

उन्होंने बताया कि नवयुवाओं को गुरू गोविंद सिंह के विचारों व उपदेश से परिचित करवाना जरूरी है ताकि नवयुवकों को नशे आदि कुरीतियों से बचाया जा सके।

उन्होंने बताया कि इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए जिले के सिनेमाघर में चार साहिबजादे दिखाई जा रही है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि इस फिल्म को कररहित किया जाना चाहिए ताकि देश हर बच्चा इस फिल्म को देख के प्रेरणा ले सकें। इस मौके पर  विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें