फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के ब्रेक फेल, चिल्लाता रहा ड्राइवर, छह वाहनों को कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर से सटे रेलवे स्टेशन मार्ग पर शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे एक ट्रक के ब्रेक फेल हो गए। इस दौरान चालक जोर-जोर से चिल्लाने लगा कि ट्रक के ब्रेक फेल हो गए हैं, पीछे हट जाओ। ट्रक का गति तेज होने से वह भीड़भाड़ वाले इलाके में पहुंच गया। इसके बाद ट्रक ने एक के बाद एक छह वाहनों को टक्कर मारते हुए छह लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस के सहयोग से घायलों को जीएमसी कठुआ के सहायक अस्पताल में पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों को गुस्सा फूट पड़ा। मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों के साथ जमकर बहस बाजी भी हुई। लोगों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि कई बार पहले भी पुलिस प्रमुख से लेकर जिला उपायुक्त, मंडलायुक्त और उपराज्यपाल तक को सड़क पर हुए अतिक्रमण की समस्या से अवगत करवाया जा चुका है। इसके बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। अतिक्रमण के चलते आए दिन हादसे होते रहते हैं। लोगों ने पुलिस को मौके से क्षतिग्रस्त वाहनों को भी हटाने नहीं दिया। ऐसे में पुलिस ने कुछ देर बाद इलाके में अतिक्रमण विरोधी अभियान भी चलाया। लोगों को शांत करते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया। हादसे में घायलों की पहचान पहचान राजकुमार निवासी वार्ड छह कठुआ, सुनील कुमार पांडेय निवासी बिहार, धन सिंह निवासी उत्तराखंड, रितेश कुमार निवासी बिहार, शशि पाल निवासी जखबड़ कठुआ और संजय निवासी बिहार के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन की ओर से हाईवे की ओर जा रहे ट्रक संख्या आरजे31जीए 8665 के ब्रेक फेल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों राज कुमार, मुकेश पडोत्रा, रितिक आदि ने बताया कि चालक ब्रेक फे ल होने की बात चिल्लाकर कह रहा था। लोगों को ट्रक के सामने से हटने के लिए कह रहा था, लेकिन ट्रक की गति लगातार ढलान में बढ़ती चली गई। इसके बाद उसने सबसे पहले एक कार को टक्कर मारी। इसके बाद ट्रक और स्कूटी को चपेट में लेने के बाद उसने एक लोड कैरियर ऑटो, इनोवा कार और महिंद्रा लोड कैरियर को भी टक्कर मार दी। इसके बाद भी ट्रक तेज गति से हाईवे की ओर बढ़ता चला गया। चालक ने वाहन को सड़क किनारे नाले और दीवार की ओर मोड़ दिया। जहां ट्रक नाले में फंस कर रुक गया। ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है। वहीं चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें