बिलावर। बनी विधानसभा क्षेत्र के दौला गांव में विराजमान श्री चंडी माता दौला के दरबार के लिए 1 जून को किशनपुर गांव से वार्षिक यात्रा प्रस्थान करेगी। वार्षिक यात्रा में गांव के 300 से अधिक श्रद्धालु शामिल होंगे। अनिल, गिरधारी, मनोज, देवेंदर, चमन लाल और राहुल गुप्ता ने बताया कि पिछले 70 साल से चली आ रही प्रथा का निर्वहन करते हुए 1 जून सुबह 7 बजे गांव से वार्षिक यात्रा रवाना होगी, जो रविवार शाम को माता दौला के दरबार में पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि यात्रा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महामाई के दरबार में रात्रि विश्राम के बाद सोमवार सुबह यात्रा में शामिल सभी लोग महामाई के दर्शन करके भंडारे का आयोजन करेंगे और सुबह 10 बजे यात्रा वापस किशनपुर गांव लौट जाएगी। संवाद