संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। लखनपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई कर महरोली, हटली क्षेत्र से जेके स्पेशल व्हिस्की के 52 पव्वों (क्वार्टर) समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाना लखनपुर के एसएचओ त्रिभुवन खजूरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महरोली हटली क्षेत्र में वाहनों की जांच के लिए नाका लगाया। इस दौरान पुलिस टीम ने आरोपी महरोली निवासी सुरिंदर कुमार के कब्जे से अवैध शराब जब्त कर उसे गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ थाना लखनपुर में एक्साइज एक्ट की धारा 48(ए)(एफ) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है। संवाद