फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: प्रभु श्री राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोपी देश छोड़कर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभु श्री राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर देश भर में आक्रोश पैदा करने वाला आरोपी प्रदीप अंबेडकरी देश छोड़कर फरार हो गया है। कठुआ की एसएसपी मोहिता शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी पुलिस की कार्रवाई के डर से विदेश भाग गया है और फिलहाल बैंकॉक (थाईलैंड) में है। पुलिस ने सभी भारतीय हवाई अड्डों को सूचित कर दिया है और उसके देश लौटते ही उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


यह मामला तब सामने आया था जब दशहरे के दिन आरोपी द्वारा एक यात्री बस में की गई अभद्र टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद देशभर के हिंदू संगठनों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। कठुआ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू करते हुए मामला दर्ज किया था। हालांकि, आरोपी को 17 अक्टूबर को निचली अदालत से अग्रिम जमानत मिल गई थी। अभियोजन पक्ष और शिकायतकर्ताओं की अपील के बाद चार नवंबर को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने के मामले में अंबेडकरी की अग्रिम जमानत को खारिज कर दिया था। कोर्ट द्वारा जमानत रद्द किए जाने के निर्देश के तुरंत बाद ही आरोपी देश छोड़कर भाग गया। पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी को जल्द ही पकड़कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें